कीर्ति सुरेश की शादी का उनके करियर पर क्या असर होगा?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अब खुद की शादी के लिए तैयार है। 32 वर्ष की कीर्ति सुरेश ,जो 15 साल के लंम्बे समय से अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थत्तिल के साथ रिलेशन में है ,आने वाले 11 और 12 दिसंबर को अभिनेत्री कीर्ति सुरेश गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
- कीर्ति सुरेश के लिए शादी का प्रस्ताव
- कीर्ति सुरेश के लिए उनका बॉलीवूड में डेब्यू और शादी दोनों खास
- लंम्बे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही है अभिनेत्री कीर्ति सुरेश
लम्बे समय के बाद कीर्ति सुरेश की 15 साल पुरानी प्रेम कहानी ,अब शादी के लिए तैयार
दक्षिण भारत की तमिल सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी शादी के लिये तैयार है। 32 वर्ष की कीर्ति सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थत्तिल से 11 और 12 दिसंबर को गोवा में शादी करने का फैसला कर लिया है। ये दोनों 15 साल से एक-दूसरे के करीब है और ये छोटी उम्र में ही एक दूसरे से मिले थे,तभी से ये दोनों अच्छे दोस्त बन गए। अब सालो इंतजार के बाद वे शादी करने जा रहे है ,जिससे उनके फैंस ने उनके प्रति ख़ुशी जाहिर की है।
खास बाते
कीर्ति और एंटनी का रिश्ता अपने आप में बहुत खास है ,जो लम्बे समय से चलता आ रहा है। इन दोनों का मिलन किशोरावस्था में हुई थी और समय के साथ ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। अब वे अपने जीवन की यात्रा एक नये अध्याय से शुरू करने जा रही है। कीर्ति ने अपने जीवन के प्रमुख पल ,व्यक्तित्व को पर्सनली रखा फिर भी आये दिनों उनकी शादी की खबरे सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बन चुकी है। गोवा में उनकी शादी समारोह एक साधारण व खूबसूरत पल होने जा रहा है, वही इस शादी समारोह में उनके परिवार, करीबी दोस्त और खास रिश्तेदार शामिल होंगे।
कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड में पहला कदम
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश सिर्फ शादी तक ही चर्चा में नहीं है ,बल्कि उनका बॉलीवुड करियर में भी उनका डेब्यू भी फैंस के प्रति बड़ा आकर्षण है। कीर्ति जल्द ही नजर आने वाली है फिल्म 'बेबी जॉन' में जिसमे अभिनेता वरुण धवन प्रमुख किरदार में होंगे। ये फिल्म तमिल इंडस्ट्री हिट थेरी का रीमेक है ,जिसमे थलपति विजय और सामंथा प्रभु ने विशेष किरदार निभाई थी। ये फिल्म कलिश के निर्देशन में बनायीं गयी है और इसे अटली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'बेबी जॉन ' क्रिसमस के शुभ अवसर पर रिलीज होने वाली है और कीर्ति के बॉलीवुड करियर की शुरुआत को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है।
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से जुड़े तथ्य
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का नाम पहले चर्चित संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर से भी जोड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के अफेयर की बाते सामने आयी और ये कहा गया की वे जल्द ही शादी कर सकते है। जबकि ,कीर्ति और उनके परिवार के लोग इन अफवाहों का विरोध किया। कीर्ति हमेशा कहती है की वह अपने करियर से जुड़े लक्ष्य पर ध्यान लगा रही है ,वही इन अफवाहों का बहिष्कार करती है। उन्होने कहा अपनी निजी जिंदगी को हमेशा गोपनीय रखा है।
कीर्ति की शादी के बाद का विचार
कीर्ति सुरेश के लिए आने वाले ये समय बहुत ही खास होने वाला है, क्योकि वह न केवल अपनी निजी जिंदगी से जुडी एक बड़ा कदम उठा रही, बल्कि अपने करियर की नई शुरुआत करने जा रही है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड में डेब्यू और अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थत्तिल के साथ शादी दोनों ही उनके लिए बड़ी उपलब्धियां है। शादी के पश्चात् कीर्ति सुरेश अपने करियर में और भी बड़े कदम उठाने के लिए तैयार है.इनकी शादी की खबरे उनके फैंस के लिए एक उत्साह का कारण बनी हुई है और उनके जीवन का सफर मंगलमय हो।
हालांकि कीर्ति सुरेश की ये समय निश्चित ही उनके लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है , जहां वे अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जीवनी को संतुलित करते हुए आगे कदम बढ़ा रही है।
संबंधित वीडियो
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी शादी के लिये तैयार है