अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 2" कब आएगी सिनेमाघरों में ,जानिए किस तारीख को आएगा  ट्रेलर।  
 फिल्म "पुष्पा 2" का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को मिली राहत। हालाँकि फिल्म की रिलीज डेट फिर से बदल सकती है। फ़िलहाल फिल्म "पुष्पा 2" की रिलिज डेट 6 दिसंबर को है। ट्रेलर रिलीज को लेकर भी अपडेट आया। 
दर्शको को एक बार फिर  फिल्म "पुष्पा" की पार्ट 2को लेकर चर्चा में है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म 6 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देंगी। लेकिन फैंस के लिए एक और अपडेट सामने आया और एक बार फिर रिलीज डेट बदली जा सकती है। मेकर्स ने इसे प्रीपोन करने का  फैसला कर लिया है। उम्मीद है की यह फिल्म रिलीज डेट से एक दिन पहले थिएटर्स में दस्तक दे सकती है ,इसका दावा मिडीया रिपोर्ट द्वारा सामने आया है, फिल्म  "पुष्पा 2"को "सुकुमार" ने डॉयरेक्ट किया है। 
"Pushpa : The Rule" की  रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। पहले यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरो में दस्तक देने वाली थी। लेकिन फिल्म की थोड़ी सी सूटिंग बची हुई थी। यही  कारण है की फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। हालाँकि  अब इसकी रिलीज डेट दिसंबर 2024 को तय हुआ। लेकिन बाद में खबर आयी की इसे 2025 में अप्रैल महीने में रिलीज किया जायेगा। 
"पुष्पा 2" का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज 
 साल 2024 की शुरुआत में  "पुष्पा 2" का टीजर रिलीज हुआ था। तभी से यह फैंस के प्रति क्रेज में है। अब यह खबर सामने आयी  है की मेकर्स नवंबर के दूसरे हफ़्ते में ग्रैंड स्केल पर  "पुष्पा 2"का ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग कर  रहे है। इसी के साथ 3 हफ्ते का प्रमोशनल कैंपेन भी शुरू हो जायेगा। 
 "पुष्पा 2" की कास्ट की बात करे तो ,इसमें अल्लू अर्जुन के  आलावा रश्मिका मंदाना , फहाद फासिल ,राव रमेश ,अनुसया भारद्वाज ,अजय घोष और धनजय है। फिल्म में जगपति बाबू भी शामिल होंगे।  
Tarzannews