सालों बाद शक्तिमान की वापसी क्यों बड़ी बात है?इस बार सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, मिलेगा और भी बहुत कुछ खास
खास बाते
अन्य देशो में स्पाइडर-मैन और बैटमैन जैसे शो लोकप्रिय है ,वही भारत में स्पाइडर-मैन और बैटमैन नहीं बल्कि शक्तिमान जैसे सुपर हीरो की दमदार सुपर टीचर के रूप में लोकप्रियता व प्रशंशाये मिली है। यह टीवी शो भारत में लगभग 19 वर्ष पहले यानि 1997 में शुरू हुआ था। इस शो के कुछ महत्वपूर्ण एपिसोड ने दर्शको के दिलो पर राज किया और हर घर में लोकप्रिय का माहौल बना दिया। बच्चे से लेकर जवान लोगो के उस ज़माने एक ही शो शक्तिमान का नाम पहले पहले आता था। बच्चे रविवार के दिन खेलकूद और विद्यालय के होमवर्क को छोड़ शक्तिमान देखने के लिए आ जाते थे। ये शो आगे चलकर वर्ष 2005 में बंद कर दिया गया। जिससे लोगो के चेहरे पर मायूसियाँ बिखेर दी। मगर 19 साल के बाद इस शो की फिर एक बार वापसी हो रही है। शक्तिमान का किरदार 'मुकेश खन्ना' जी निभाते थे। वही 'मुकेश खन्ना' जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास जानकारी देते हुए शक्तिमान शो की वापसी का एलान कर दिया है । आइये और जानकारिया लेते है।
शक्तिमान की वापसी
एक बार फिर लम्बे इंतजार के बाद करीब 19 साल बाद फिर बच्चो के मनोरंजन के लिए शक्तिमान शो की वापसी की घोषणा की जा चुकी है। घोषणा के ठीक पश्चात् शक्तिमान शो लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस शो की लोकप्रियता देश में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले सुपर हीरो में से एक है। जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते है।
मुकेश खन्ना की बाते
मुकेश खन्ना ने हाल ही अपने सोशल मीडिया को हैंडल करते हुए इंस्टग्राम पर शक्तिमान शो की वापसी की घोषणा की है। इस पोस्ट में मुकेश खन्ना जी शक्तिमान की पोशाक में अपने पीठ पीछे दिखते हुए खड़े है। उन्होंने ने एलान करते हुए पोस्ट में लिखा की "उनके लौटने का समय आ चूका है".... हमारे सुपर टीचर और सुपर हीरो का. हां! जैसा कि अंधकार और बुराई आजकल के बच्चों पर कुछ ज्यादा ही हावी हो रही है।… आज की पीढ़ी के लिए एक संदेश और शिक्षा लेकर लौटे हैं। उनका दोनों हाथों से स्वागत करें। और टीजर को भीष्म इंटरनेशनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।
अभी जाकर देखें।”
शक्तिमान का टीजर
शक्तिमान के टीजर में पुराने कुछ एपिसोड की झलक दिखाई पड़ती है। इसके बाद वह सीन आता है। जिसका हर कोई इंतजार कर रहा था। मुकेश खन्ना यानी शक्तिमान अपने किरदार में बिल्डिंगों के बीच गोल घूमते हुए जमीन पर लैंड करते हैं। और देश के शहीदों भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों की तस्वीरों के आगे खड़े होकर पूरे जोश के साथ गाना गाते हैं। साथ ही बच्चों को प्रेरणा भी देते हैं। देशभक्ति गाने की पृष्ठभूमि में नया टीजर खूब पसंद किया जा रहा है।
शक्तिमान के टीजर में पुराने कुछ एपिसोड की झलक दिखाई पड़ती है। इसके बाद वह सीन आता है। जिसका हर कोई इंतजार कर रहा था। मुकेश खन्ना यानी शक्तिमान अपने किरदार में बिल्डिंगों के बीच गोल घूमते हुए जमीन पर लैंड करते हैं। और देश के शहीदों भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों की तस्वीरों के आगे खड़े होकर पूरे जोश के साथ गाना गाते हैं। साथ ही बच्चों को प्रेरणा भी देते हैं। देशभक्ति गाने की पृष्ठभूमि में नया टीजर खूब पसंद किया जा रहा है।
बदले जाने वाले अनुभव
टीजर को देखने से मालूम होता है की शक्तिमान इस बार एक नई कहानी और दमदार नाटक व एक्शन के साथ वापसी कर रहे है। इस शक्तिमान के एपिसोड में संभावित रूप से वास्तिविक किरदारों का सहारा लिया जा सकता है। जहां एक बार फिर पुरानी कथाओ पर बच्चो का मनोरंजन किया जाता था। वही इस धारावाहिक में देश की कड़ी सुरक्षा और सुपरनैचुरल कॉन्टेक्ट मिल सकते है।
शक्तिमान टीवी सीरियल की शुरुआत 1997 में दूरदर्शन टीवी चैनल से हुई थी। जो हर रविवार दोपहर को टेलीकास्ट किया जाता था। यह शो देखते ही देखते 90 के दशक का सबसे पॉपुलर शो बन गया। लगभग 8 वर्षों के सफर में शक्तिमान के 450 एपिसोड प्रसारित किये गए। मगर साल 2005 में इसे किन्हीं कारणों के चलते बंद करना पड़ा। आई इसके किरदारों के बारे में जान लेते हैं।
शक्तिमान के किरदार में मुकेश खन्ना
इस पुरे टीवी शो की मूल भूमिका शक्तिमान है जिसका किरदार मुकेश खन्ना निभाते है। शक्तिमान एक प्रकार से सुपर ह्यूमन का किरदार है। जिसमे एक रहस्य्मयी ताकत को प्रदर्शित करता है। यह बुराईयो की खात्मा कर बच्चो को एक प्रेणना की भावना उत्पन्न कराती है।
इन कलाकारों को करेंगे याद
कुछ ऐसे भी कलाकार है। जो शक्तिमान टीवी सीरियल से बच्चों का खूब मनोरंजन करते थे। मगर आज वे सिर्फ याद बनकर रह गए हैं। जिनमें विजय आनंद इनका निधन साल 2011 में हो गया है। जो शक्तिमान में डॉ जैकाल का अभिनय करते थे। इनके अलावा टॉम ऑल्टर जो विदेशी सूरत मगर दिल के सच्चे हिंदुस्तानी है। इनका निधन साल 2017 में हो गया। विजू खोटे ने शक्तिमान में कई छोटी बड़ी भूमिकाएं निभाई है। जिन्हें बच्चें खूब पसंद करते थे। इसका भी निधन (साल 2019) हो गया।
गीता बिस्वास (वैष्णवी महंत)
वैष्णवी महंत ने गीता बिस्वास की भूमिका में छोटे बच्चों के मासूम दिलों में खास जगह बनाई है।
साइंटिस्ट डॉ जैकाल (ललित परिमू)
डॉ जैकाल का किरदार अपनी दिमागी ताकत से शक्तिमान के लिए हमेशा परेशानियां खड़ा करता आया है। शक्तिमान में इनका किरदार नकारात्मक था। लेकिन फिर भी दर्शक ने खूब पसंद कर देते हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।
सीरियल में शक्तिमान का मुकाबला विलन किलविश से भी होता है। दोनों के बीच दमदार मुकाबला बच्चों की उत्सुकता को बढ़ाता है। विलन का सबसे फेमस डायलॉग “अंधेरा कायम रहें” बच्चों की जुबान पर रट गया था।
अवश्वनी कालसेकर
शक्तिमान टीवी सीरियल में अश्विनी ने भी नकारात्मक किरदार में अभिनय किया है। जो एक काली बिल्ली के रूप में बच्चों का मनोरंजन करती है। और शक्तिमान को परेशान करना उसकी जिम्मेदारी थी।
सालों बाद शक्तिमान की वापसी क्यों बड़ी बात है? इस बार सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, मिलेगा और भी बहुत कुछ खास