कंगुवा: कलाकारों और उनकी भूमिकाओं पर एक नज़र 2024 in hindi

कंगुवा: कलाकारों और उनकी भूमिकाओं पर एक नज़र ,कंगुवा मूवी की वास्तविक समीक्षा

कंगुवा: कलाकारों और उनकी भूमिकाओं पर एक नज़र

खास बातें 

सिरुथाई शिवा के निर्देशन में और तमिल के मशहूर अभिनेता सूर्या द्वारा बनायीं गयी, "फिल्म कंगुवा 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को  350 करोड़ रुपए की भारी-भरकम  बजट में बनाई गयी है"। इस फिल्म में फंतासी और एक्शन व ड्रामा को मिलाकर एक प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म में बॉलीवूड के महान अभिनेता बॉबी देओल एक खुंखार विलेन के किरदार में है। हालाँकि  इस फिल्म को प्रभावशाली तकनीकी पहलुओं और सूर्या व बॉबी के शानदार प्रदर्शन के साथ सिनेमाघरों में बड़ी उम्मीद के साथ उतरी है,वही इतने प्रयास के बाद फिल्म अभी कुछ अच्छा कमाल नहीं कर पायी है और अधिक हिंसा और असंगति लेखन से गुजर रही है। 

फिल्म के विवरण 

  1. फिल्म के निर्माता : K.E. ज्ञानवेल राजा ,V. वामसी कृष्णा रेड्डी ,प्रमोद उप्पलपति 
  2. फिल्म के निर्देशक : सिरुथाई शिवा 
  3. संगीत के निर्देशक : देवी श्री प्रसाद 
  4. फिल्म छायांकन : वेत्री पलानीस्वामी 
  5. फिल्म संम्पादक : निशाद यूसुफ 
  6. रिलीज होने की दिनांक : 14 नवंबर 2024
  7. फिल्म का बजट :  350 करोड़ रुपए     

फिल्म की कहानी 

फिल्म कंगुवा दो समयरेखाओं को आपस में जोड़ता है : इस फिल्म में, एक भयंकर आदिवासी योद्धा का वर्ष 1070 के एक छोटे बच्चे के साथ संबंध रहस्यमय तरीके से एक इनाम शिकारी और 2024 के एक छोटे बच्चे से जुड़ जाता है। ये फिल्म जब शुरू होती है तो समझ नहीं आता इस फिल्म  में क्या हो रहा है, कुछ देर तक फिल्म को देखने में थोड़ा थोड़ा समझ आना शुरू होता है फिर भी फिल्म दर्शको को आश्चर्यचकित व अच्म्भित करता  है। 

फिल्म का ट्रेलर देखने की लिए क्लिक करे 

एक्टिंग एक ड्रामा 

इस फिल्म में सूर्या का काम बढ़िया है ,मार्डन किरदार में वो उतने जमे नहीं फिर भी कंगूवा जब वो बनते तो फिल्म में चार चाँद लग जाते है। हालांकि उनकी एक्टिंग कुछ कमाल नहीं कर पायी है। बॉबी देओल को बर्बाद किया गया है और वही दिशा पटानी की कोई दिशा नहीं दिखाई देती। 

कंगुवा का मतलब 

कंगुवा एक शाब्दिक अर्थ है की एक ऐसा व्यक्ति जो आग की शक्ति का उपयोग कर सकता है। हालांकि हम कह सकते है की ये नाम एक प्रतिकात्मक है। क्योकि फिल्म में कोई भी काल्पनिक तत्व  नहीं है। 


अत्यधिक हिंसा और ध्वनि डिजाइन

कंगुवा की एक महत्वपूर्ण कमी यह है कि इसमें अत्यधिक हिंसा पर निर्भरता है। क्रूर युद्ध दृश्यों सहित ग्राफिक दृश्य कुछ दर्शकों को अलग-थलग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, देवी श्री प्रसाद का जोरदार बैकग्राउंड स्कोर अक्सर संवादों को दबा देता है, जिससे दर्शकों के लिए पात्रों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना मुश्किल हो जाता है। आलोचकों ने नोट किया है कि फिल्म का साउंड डिज़ाइन एक कर्कश देखने के अनुभव में योगदान देता है।

फिल्म की कमाई 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कंगुवा ने अब तक 42 करोड़ रुपए  से ज्यादा की कमाई कर ली है.फिल्म कंगुवा हाल के समय की सबसे बड़ी  व महंगे बजट से बनने वाली फिल्म है। 
  • इस फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपए {तमिल : 14.9 करोड़ ;हिंदी : 3.5 करोड़ ; तेलुगु : 5.5 करोड़ ; कन्नड़ : 3 लाख ; मलयालम : 7 लाख } कमाए है। 

संबंधित वीडियो 

कंगुवा: कलाकारों और उनकी भूमिकाओं पर एक नज़र 
गौतम पटेल

नमस्कार...मेरा नाम गौतम पटेल है ...मै एक रचनात्मक कहानीकार हूँ ,जो ऑटो टेक बिजनेस एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल में नवीनतम रुझानों की खोज करने के लिए जुनूनी है। ब्लॉगिंग के 4 साल के अनुभव के साथ ,मै दुसरो को प्रेरित करने और सशक्त बनाने के लिए अपनी अंतर्दृष्टि और विशेषज्ञता साझा करता हुँ।"

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

विशिष्ट पोस्ट

HIT 3" रिलीज डेट 'हिट:द थर्ड केस 'अब की बार अर्जुन सरकार' रिलीज हुआ ब्लॉकबस्टर फिल्म का तीसरे पार्ट का देखिए मारधाड़ से भरपूर फिल्म

Hit: The Third Case  Hit Trailer Out: साऊथ के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी अपने फिल्म 'हिट:द थर्ड केस 'फिल्म में नानी भयंकर अं...